ePaper

पासिंग आउट परेड के बाद महिला होमगार्ड का भोजपुरी गाने पर नृत्य, वीडियो वायरल

Updated at : 22 Jan 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड के बाद महिला होमगार्ड का भोजपुरी गाने पर नृत्य, वीडियो वायरल

महिला होमगार्ड का भोजपुरी गाने पर नृत्य, वीडियो वायरल

विज्ञापन

विभागीय जांच शुरू, 179 महिला गृह रक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था आयोजित तैनात निरीक्षक तत्काल प्रभाव से प्रशिक्षण संस्थान से कर दिया गया वापस सहरसा. जिले के बरियाही स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पासिंग आउट परेड के बाद कुछ महिला होमगार्ड जवान भोजपुरी गाने पर नृत्य करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 20 जनवरी का है. वीडियो के वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया है और विभागीय स्तर पर इसे गंभीरता से लिया गया है. वैसे इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वायरल वीडियो को लेकर होमगार्ड के कमांडेंट संदीप कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि बरियाही होमगार्ड कैंप में 179 महिला गृह रक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. सभी महिला गृह रक्षक कटिहार जिले की थी और निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उनका पासिंग आउट परेड समारोह आयोजित किया गया था. पासिंग आउट परेड अपने तय समय पर विधिवत रूप से संपन्न हो गयी थी. परेड के समापन के बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारी कार्यालय लौट गये थे. कमांडेंट ने बताया कि अधिकारियों के लौटने के बाद कुछ कैडेट्स और उनके परिजनों द्वारा परिसर में ही म्यूजिक सिस्टम चालू कर भोजपुरी गाना बजाया गया, जिस पर कुछ महिला कैडेट्स नृत्य करने लगीं. इसी दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए म्यूजिक सिस्टम बंद करवाया और सभी कैडेट्स को उनके अभिभावकों के साथ तुरंत घर लौटने का निर्देश दिया. कमांडेंट के अनुसार प्रशिक्षण संस्थान की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए इस तरह की गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कमांडेंट संदीप कुमार ने आगे बताया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे सभी संबंधित कैडेट्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसके अलावा उस समय वहां तैनात निरीक्षक जो आर्मी के सूबेदार बताये जा रहे हैं, उनसे भी स्पष्टीकरण लिया गया है. प्रारंभिक जांच के आधार पर आर्मी के सूबेदार को तत्काल प्रभाव से प्रशिक्षण संस्थान से वापस कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पक्षों से स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद मामले की गहन समीक्षा की जायेगी और जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी. विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और प्रशिक्षण केंद्र में अनुशासन एवं मर्यादा बनी रहे. मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पासिंग आउट परेड के बाद हुआ यह घटनाक्रम आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था. फिर भी अनुशासनहीनता के दृष्टिकोण से इसकी जांच की जा रही है. फोटो – सहरसा 06 – पासिंग आउट परेड के बाद नृत्य करती महिला गृहरक्षक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन