विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक को चाकू मारकर किया घायल

Updated at : 08 Mar 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक को चाकू मारकर किया घायल

विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन

बीच बचाव करने आये सहायक शिक्षक भी हुए जख्मी आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले सौरबाजार . विद्यालय में घुसकर एक युवक ने प्रधानाध्यापक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनछोहा में शनिवार को विद्यालय खुलने के समय लगभग 9 बजे घटना हुई. मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनछोहा में विद्यालय खुलने के बाद कमरे की साफ-सफाई और प्रार्थना सभा की तैयारी हो रही थी. इसी बीच एक युवक विद्यालय परिसर में घुस आया और प्रभारी प्रधानाध्यापक राजाराम मंडल को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आये सहायक शिक्षक अजीत कुमार भी जख्मी हो गये. दोनों का इलाज स्थानीय लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने चाकू मारकर भाग रहे युवक को पकड़ कर विद्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची बैजनाथपुर थाना पुलिस आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है. बताया जा रहा है कि चाकूबाजी करने वाले युवक की अपने नजदीकी एक छात्र के टीसी लेने को लेकर प्रधानाध्यापक से उनकी बहस हुई थी और घटना को अंजाम देते समय युवक नशे की हालत में था. मालूम हो कि उक्त विद्यालय में कक्षा एक से बारहवीं तक के लगभग 11 सौ छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और 21 शिक्षक कार्यरत हैं. घटना के बाद कुछ देर तक विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. मामले में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमरज्योति ने बताया कि प्रधानाध्यापक को चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन