ePaper

सफल बच्चों का कराया गया नामांकन

Updated at : 16 Jun 2024 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
सफल बच्चों का कराया गया नामांकन

सफल बच्चों का कराया गया नामांकन

विज्ञापन

मेधा प्रतियोगिता परीक्षा पास कर विभिन्न स्कूल व कोचिंग संस्थानों में हुआ निशुल्क नामांकन सहरसा. सहरसा के मध्यम आय वर्ग के दसवीं व बारहवीं पास बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास अपने पहले ही वर्ष में आयोजित विभिन्न चरणों में हुई मेधा जांच प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर एक दर्जन से ज्यादा बच्चों को सहरसा के विभिन्न संस्थाओं में निशुल्क नामांकित करवाने में सफल रहा है. रविवार को संस्था द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार केशव कुमार झा, केशव कुमार ठाकुर, अमन कुमार, मयंक ठाकुर का नामांकन वेब क्लासेस में करवाया गया है. संस्था के संस्थापक अविनाश शंकर बंटी और ई मणिभूषण सिंह ने बताया कि प्रयास अपने प्रथम वर्ष में ही कई छात्रों को चुनकर उन्हें सफल तरीके से विभिन्न संस्थान व विद्यालयों से अध्ययन के लिए जोड़ा है. अब मेधा जांच प्रतियोगिता परिक्षा की तिथि 21 जुलाई को रखी गयी है. जिसमें बच्चे मेधा परीक्षा के जरिए अपने सफलता की कहानी फिर से लिख सकते हैं. इस मेधा परीक्षा में शामिल होने के लिए बच्चे बीएससी इंटरनेशनल व न्यू होराइजन इंटरनेशनल स्कूल के केंद्र पर परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन