मरम्मत कार्य को लेकर फीडर एक व बैजनाथपुर में आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन
मरम्मत कार्य को लेकर फीडर एक व बैजनाथपुर में आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बैजनाथपुर में आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन

सहरसा . पावर हाउस 33 केवी मेन बसबार मरम्मत व स्विच लगाने के कार्य के कारण रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल शहरी सुशील कुमार सुधांशु ने बताया कि पुराना पावर हाउस सब स्टेशन 33/11 केवी से निकलने वाले विद्युत टाउन एक फीडर के शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी डीबी रोड व बैजनाथपुर फीडर के सभी क्षेत्र की आपूर्ति 10 बजे सुबह से तीन बजे शाम तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओ से आग्रह किया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से पहले ही बिजली संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें. मरम्मति के दौरान तकनीकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया गया है. इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सुझाव दिया है कि आवश्यक घरेलू व व्यावसायिक कार्य निर्धारित समय से पहले ही निपटा लें. जिससे किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इस रख रखाव कार्य का उद्देश्य लाइन व उपकरणों की कार्य क्षमता को दुरुस्त रखना है. जिससे निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन