ePaper

प्री समर मेंटेनेंस को लेकर समाहरणालय फीडर में सुबह 10 बजे से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated at : 24 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्री समर मेंटेनेंस को लेकर समाहरणालय फीडर में सुबह 10 बजे से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

10 बजे से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन

भेलाही लाइन के मेंटेनेंस के कारण संबंधित क्षेत्र में भी रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित सहरसा . 11 केवी समाहरणालय फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी देते सहायक अभियंता विद्युत ने बताया कि रविवार को 10 बजे सुबह से शाम सात बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. जिससे हॉस्पिटल, कोर्ट परिसर, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, जिला स्कूल, आईटीआई कॉलेज, बिहार परीक्षा भवन, डीआरसीसी कार्यालय, कला भवन, एरिया बोर्ड कोसी विद्युत कार्यालय, शिक्षा विभाग कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों एवं सरकारी आवासों के साथ अन्य प्रतिष्ठानों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने कहा कि बारिश, आंधी तूफान, तेज हवा व भीषण गर्मी को ध्यान में रखते प्री समर मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता है. जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. वहीं उन्होंने कहा कि रविवार को 33 केवी भेलाही लाइन के मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर के दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जिससे भेलाही, डरहार व महिषी प्रशाखा कोशी के अंदर वाले क्षेत्र के उपभोक्ताओं का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि अपना जरूरी काम समयानुसार पूरा कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन