ePaper

नया बाजार फीडर में आज चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated at : 06 Dec 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
नया बाजार फीडर में आज चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नया बाजार फीडर में आज चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन

सहरसा. मेंटेनेंस कार्य को लेकर 33 केवी नया बाजार फीडर में रविवार को सुबह नौ बजे से एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी देते सहायक अभियंता विद्युत सुशील कुमार सुधांशु ने कहा कि 33 केवी नया बाजार फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि समय से पूर्व अपना सभी काम निपटा लें. जिससे अनावश्यक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े. मेंटेनेंस कार्य को लेकर इससे संबंधित क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी. ओवरब्रिज पाईलिंग को लेकर आज पूरब बाजार में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित सहरसा . विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के तहत रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर पूरब बाजार पेट्रोल पंप एवं मनोहर उच्च विद्यालय के बीच में पाईल कार्य किया जाना है. जिसके लिए रविवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दिन के 12 बजे तक टाउन दो फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. कार्यपालक अभियंता विद्युत अमित कुमार ने सभी उपभोक्ताओ से आग्रह किया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से पहले ही बिजली संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लेंग. टाउन दो फीडर के पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा, मीरा सिनेमा, राईस मिल विद्यापति नगर, चाणक्यपुरी कैंपस व कायस्थ टोला में आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन