24 घंटे में 55 अभियुक्त गिरफ्तार, 158 वारंट और 64 समन का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

फोटो - पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग | Prabhat Khabar Network

सहरसा जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस का विशेष अभियान जारी है. पिछले 24 घंटों में 55 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. पॉक्सो एक्ट के आरोपितों से लेकर शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हुई है.

विज्ञापन

Saharsa Crime News: सहरसा. जिले में अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. बीते 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 55 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में अलग-अलग आपराधिक मामलों में आरोपित लोग शामिल हैं. अभियान के दौरान वारंट, समन और इश्तेहार के निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया.

पॉक्सो एक्ट के आरोपित समेत पांच गिरफ्तार

सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक आरोपित समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में सिरोही निवासी सुरेश पोद्दार के पुत्र कृष्ण कुमार, गाजीपीता निवासी चलितर दास के पुत्र रविन्द्र दास, बेचो शर्मा के पुत्र पिंकू शर्मा, स्वर्गीय महावीर दास के पुत्र गोपाल दास तथा जगदीश यादव के पुत्र अराजमेन यादव शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

चोरी और वारंट कांड में तीन आरोपित गिरफ्तार

नवहट्टा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले और वारंट निष्पादन अभियान के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. इनमें चन्द्रायण निवासी स्वर्गीय बोका यादव के पुत्र नितिश कुमार, नवहट्टा निवासी इलियास के पुत्र मो. मोनाजिल तथा मो. साहिद शामिल हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है.

शराबबंदी कानून के तहत भी हुई कार्रवाई

पुलिस अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहीं मद्यनिषेध अधिनियम के एक मामले में भी एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई. इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के एक मामले, चोरी के एक मामले तथा हत्या के प्रयास से जुड़े चार मामलों में भी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

158 वारंट और 64 समन का हुआ निष्पादन

पुलिस के विशेष अभियान के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया गया. 24 घंटे के भीतर 158 वारंट, 64 समन और 27 इश्तेहार का निष्पादन किया गया. पुलिस के अनुसार लंबित मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी और न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.

वाहन जांच में 1.55 लाख रुपये की वसूली

जिले में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से करीब 1 लाख 55 हजार 500 रुपये शमन राशि की वसूली की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण के साथ कानून व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी अभियान जारी रहेगा.

आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

Saharsa Crime News: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों के निष्पादन और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है.

फोटो कैप्शन: सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग


विज्ञापन
अंजन आर्यन सिंह

लेखक के बारे में

By अंजन आर्यन सिंह

पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. अब तक लगातार सहरसा से क्राइम और स्वास्थ्य की खबरें संकलित करता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन