पंचगछिया में रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक पहचान दिलाने की होगी कोशिश : डीएम

Updated at : 20 Mar 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
पंचगछिया में रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक पहचान दिलाने की होगी कोशिश : डीएम

रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक पहचान दिलाने की होगी कोशिश : डीएम

विज्ञापन

सांसद व डीएम ने फीता काटकर किया रामनवमी महोत्सव का उदघाटन सत्तरकटैया. रामठाकुर धाम पंचगछिया में गुरुवार देर शाम डीएम दीपेश कुमार व शिवहर सांसद लवली आनंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर रामनवमी महोत्सव का उदघाटन किया. पंचगछिया मुखिया रौशन सिंह की अध्यक्षता व जदयू नेता किशोर सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद लवली आनंद ने कहा कि पंचगछिया में रामनवमी महोत्सव का ऐतिहासिक पहचान है. यह धरती स्वतंत्रता सेनानियों की है. इस गांव में वर्षो से रामनवमी महोत्सव मनाया जाता है. जिसमें इलाके के लोगों की हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है. बाबा रामठाकुर धाम में विभिन्न तरह की देवी देवताओं की मूर्तियां लगी हुई है. इस जगह पर सामाजिक स्तर के कई कार्यों का निष्पादन भी सफलता पूर्वक किया जाता है. इस जगह को ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित करना आवश्यक है. डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि धार्मिक कार्यों के आयोजन से लोगों में भावनात्मक परिवर्तन होता है. इस तरह के आयोजन से सामाजिक परिवर्तन भी देखने को मिलता है. पंचगछिया महोत्सव को ऐतिहासिक पहचान दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर से अनुशंसा की जायेगी. पंचायत के मुखिया रौशन सिंह ने कहा कि पंचगछिया की धरती का राजनितिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक क्षेत्र में वर्षो से पहचान रही है. बाबा रामठाकुर धाम में सच्चे मन से याचना करने वाले लोगों की सभी मुरादें पूरी होती है. आम लोगों की श्रद्धा व लगाव इस स्थान से काफ़ी है. रामनवमी महोत्सव का आयोजन वर्षो से किया जा रहा है. इसे विकसित करने की आवश्यकता है. मुखिया ने पंचायत वासियों की भावना को देखते हुए रामनवमी महोत्सव को पंचगछिया महोत्सव के रूप में मनाने का सरकारी स्तर से दर्जा देने की मांग की. कार्यक्रम में मुखिया ने डीएम सहित अन्य को पाग चादर देकर सम्मानित किया. इस मौके पर सरपंच विनय कुमार ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह, रामठाकुर धरोहर समिति के अध्यक्ष शिवचंद्र सिंह शिबू, वरुण झा सहित अन्य मौजूद थे. फोटो – सहरसा 06 – कार्यक्रम का उद्घाटन करते सांसद व डीएम सहित अन्य

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन