मत्स्यगंधा झील का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
मत्स्यगंधा झील का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम दीपेश कुमार ने बुधवार को सत्तरकटैया अंचल के तहत आने वाले मत्स्यगंधा झील स्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

सहरसा. डीएम दीपेश कुमार ने बुधवार को सत्तरकटैया अंचल के तहत आने वाले मत्स्यगंधा झील स्थल का निरीक्षण किया. इस मौके पर डीएम मत्स्यगंधा झील के भौगोलिक परिस्थिति से अवगत हुए. मत्स्यगंधा झील को पर्यटकीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अनुसार इसमें म्यूजिकल फाउंटेन, चार सौ मीटर का घाट, वृत्ताकार ग्लास ब्रिज, पार्किंग स्थल व महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अभिव्यक्ति स्थल, यादगार वस्तुओं से संबंधित विक्रय स्थल सहित अन्य अवसंरचना का निर्माण प्रस्तावित है. निरीक्षण क्रम में अपर समाहर्ता निशांत, जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, एसडीओ सदर श्रेयांश तिवारी, शिरीष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन