ePaper

विकास और सुशासन ही हमारा मंत्र : आलोक

Updated at : 29 Oct 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
विकास और सुशासन ही हमारा मंत्र : आलोक

सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आलोक रंजन ने सौरबाजार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गहन जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन ने सौरबाजार प्रखंड में मांगा जनसमर्थन

सहरसा. सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आलोक रंजन ने सौरबाजार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गहन जनसंपर्क अभियान चलाया. जहां उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया. जनता के बीच पहुंचकर आलोक रंजन ने कहा कि सहरसा का भविष्य तभी उज्जवल होगा, जब विकास की गति अनवरत बनी रहेगी. विकास और सुशासन ही हमारा मंत्र है और हमारे क्षेत्र की दिशा व दशा भी यही तय करेगी. इसलिए अपने मत का सोच समझ कर और विकास के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले यानि एनडीए के पक्ष में मतदान कर एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने में हमारा सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन