समावेशी शिक्षा की दी गयी विस्तृत जानकारी

Updated:
विज्ञापन
समावेशी शिक्षा की दी गयी विस्तृत जानकारी

समावेशी शिक्षा की दी गयी विस्तृत जानकारी

विज्ञापन

रमेश झा महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन सहरसा . रमेश झा महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी कुलपति डॉ राजीव मल्लिक, पूर्व प्राचार्या डॉ रेणु सिंह, प्राचार्या प्रो डॉ उषा सिन्हा, एनसीआरटी शिलांग की प्रो.डॉ एलिजाबेथ गंगमेई, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के प्रो डॉ ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी, बीएचयू के डॉ आकाश रंजन, सबौर कॉलेज भागलपुर की डॉ मोनिका कुमारी, समन्वयक डॉ राज लक्ष्मी ने दीप प्रज्वलन कर किया. मंच संचालन आयोजन समिति के सचिव डॉ मृगेन्द्र कुमार ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा विभाग के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर व तिलक लगाकर किया गया. जिसके बाद अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन समारोह में स्वागत संबोधन करती प्रधानाचार्या प्रो डॉ सिन्हा ने सबों का स्वागत किया एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति इनक्लूसिव टीचिंग प्रोग्राम के बारे में संक्षेप में प्रकाश डाला. की नोट स्पीकर के रूप में शिरकत कर रहीं शिलांग से आयी प्रो डॉ एलिजाबेथ गंगमेई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समावेशी शिक्षा को बिंदुवार रखा. भोजनावकाश के बाद दूसरे सत्र में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के प्रो डॉ ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी, बीएचयू के डॉ आकाश रंजन एवं सबौर कॉलेज भागलपुर की डॉ मोनिका कुमारी ने विषय पर अपनी बातें रखी. मौके पर सह समन्वयक डॉ संजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, डॉ शशि रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार वत्स, परामर्श समिति के डॉ अखिलेश कुमार ठाकुर, डॉ प्रत्यक्षा राज, कुमारी सरिता, सबिता कुमारी, देवबंश सिंह, जितेन्द्र कुमार, सुधाकर कुमार के साथ सैकड़ों छात्राएं, शिक्षक, प्राध्यापक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन