ePaper

आसमान में छाया रहा घना कोहरा, रेंग-रेंग कर चल रहे हैं वाहन

Updated at : 03 Dec 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
आसमान में छाया रहा घना कोहरा, रेंग-रेंग कर चल रहे हैं वाहन

इन दिनों ठंड एवं कोहरे का असर जिले में देखने को मिल रहा है. कोहरे के कारण विजिबलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी है.

विज्ञापन

सहरसा. इन दिनों ठंड एवं कोहरे का असर जिले में देखने को मिल रहा है. कोहरे के कारण विजिबलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी है. खासकर शाम से सुबह तक घने कोहरे से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. दिन में सूर्य भगवान के दर्शन से थोड़ी राहत रहती है. घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है. इसका असर वाहनों की गति पर तो पड़ ही रहा है. अब यह कोहरा जीवन पर भी भारी पड़ने लगा है. सड़कों पर कोहरे एवं ठंड भी ज्यादा बढ़ गयी है. ठंड की वजह से लोग शाम होते ही घरों में दुबकने लगे हैं. कोहरे के कारण सड़क पर आये दिन दुर्घटना देखने को मिल रही है. जिससे आने-जाने वाले राहगीरों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गयी है. घने कोहरे पड़ने के कारण वाहनों के परिचालन में भारी परेशानी हो रही है. कोहरे के कारण विजिविलिटी कम होने से सड़क पर पांच मीटर की दूरी भी देखना काफी मुश्किल हो गया था. जिससे तेज वाहन दिन के उजाले में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने को विवश हो रहे हैं. इन लाइटों का असर भी घने कोहरे के कारण बेअसर होता रहा. दिन का न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. वहीं इस मौसम में विभिन्न मौसमी सब्जियों एवं फलों के बाजार सज रहे हैं. खासकर बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के साग की बिक्री काफी बढ़ी है.

मौसम विभाग ने जतायी ठंड बढ़ने के आसार

अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के तकनीकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते कहा कि वर्तमान में न्यूनतम तापमाम 10 डिग्री सेल्सियस है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री है. आने वाले दिनों में तापमान गिरने की प्रबल संभावना है. तापमान गिरने से कुहासे की स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी. लोग वाहनों को धीरे एवं सुरक्षित चलाएं. मौसम पर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन सुबह में कुहासा के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है.

साग, सब्जियों व मौसमी फलों की बढ़ी मांग

ठंड के प्रवेश के साथ विभिन्न तरह के मौसमी फलों एवं विभिन्न तरह के साग सब्जियों का आवाक बाजारों में काफी बढ़ गया है, जिसके खरीदार भी बड़ी संख्या में हैं. फूल गोभी, बंध गोभी के अलावे विभिन्न तरह के साग की बिक्री जोरों पर है. स्वास्थ्य के लिए अनमोल विभिन्न तरह के साग लोगों की पहली पसंद हैं. पालक, तोड़ी साग, लाल साग, के अलावे अब बाजारों में बथुआ साग, मटर साग, मेथी साग, बादाम साग भी उपलब्ध हो रहे हैं. बथुआ, मटर, चना साग की कीमत थोड़ी ऊंची अवश्य है. लेकिन लोग इसके वाबजूद भी जमकर खरीद रहे हैं. वहीं इन दिनों बाजार में नारंगी की उपलब्धता काफी बढ़ गयी है. कम कीमत से जमकर लोग इसकी खरीददारी भी कर रहे हैं. वहीं सेव सहित अन्य मौसमी फलों की बिक्री भी काफी बढ़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन