ePaper

आज से सुपौल तक जायेगी दानापुर-सहरसा स्पेशल

Updated at : 28 Apr 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
आज से सुपौल तक जायेगी दानापुर-सहरसा स्पेशल

आज से सुपौल तक जायेगी दानापुर-सहरसा स्पेशल

विज्ञापन

31 जुलाई तक किया गया एक्सटेंशन सहरसा. 03349/50 दानापुर-सहरसा स्पेशल का विस्तार सुपौल तक किया गया है. मंगलवार से दानापुर-सहरसा स्पेशल सुपौल तक जायेगी. यहां बता दें कि 31 जुलाई तक सहरसा-दानापुर स्पेशल का एक्सटेंशन किया गया है. मंगलवार से 03350 दानापुर-सहरसा स्पेशल सहरसा जंक्शन दोपहर 12.45 मिनट पर पहुंचेगी और 12:55 पर सुपौल के लिए खुलेगी. यह ट्रेन गढ़बरूआरी 1.13 व सुपौल 1.45 में पहुंचेगी. वापसी में 03349 सुपौल-सहरसा-दानापुर दोपहर 2:45 पर खुलेगी. गढ़बरूआरी 3.03 पर पहुंचेगी और 3:05 पर खुलेगी. सहरसा जंक्शन 3:35 पर पहुंचेगी और दानापुर के लिए पूर्व के समय अनुसार 3:45 पर खुलेगी. इसके बाद दानापुर पहुंचने के बाद पहले के समय अनुसार पूणे के लिए रवाना होगी. सलोना स्टेशन भी रुकेगी अमृत भारत ट्रेन 4 मई से प्रत्येक रविवार सहरसा से खुलेगी अमृत भारत ट्रेन सहरसा. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज, छिवकी, जबलपुर के रास्ते सहरसा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 4 मई से सहरसा जंक्शन से प्रत्येक रविवार को होगा. जिसका शेड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया गया. अमृत भारत ट्रेन सलोना स्टेशन भी रुकेगी. यहां बता दें कि सहरसा से लोकमान्य तिलक के बीच अमृत भारत ट्रेन का बीते 24 अप्रैल को उद्घाटन किया गया था. प्रधानमंत्री ने मधुबनी से एक कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल तरीके से अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडा दिखाई थी. 24 अप्रैल को यह ट्रेन स्पेशल के रूप में चलायी गयी थी. गाडी संख्या 11015/11016 लोकमान्य तिलक-सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 2 मई से प्रत्येक शुक्रवार को तथा सहरसा से 4 मई से प्रत्येक रविवार को किया जायेगा. गाड़ी संख्या 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 2 मई से प्रत्येक शुक्रवार को 12 बजे खुलकर शनिवार को दोपहर 3.10 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 7 बजे पाटलिपुत्र, 8.30 बजे हाजीपुर, 9.28 बजे मुजफ्फरपुर, 10.50 बजे समस्तीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए रविवार को 2 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 11016 सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस सहरसा से 4 मई प्रत्येक रविवार को 04.20 बजे खुलकर 07.05 बजे समस्तीपुर, 08.35 बजे मुजफ्फरपुर, 09.55 बजे हाजीपुर, 11.15 बजे पाटलिपुत्र, 15.00 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को दोपहर 3.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन