जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन
जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

विज्ञापन

स्थानीय व आमंत्रित कलाकारों की होगी प्रस्तुति सहरसा . जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के रूपरेखा के संबंध में समीक्षा शनिवार को की गयी. निर्णय लिया गया कि एक अप्रैल को जिला स्थापना दिवस का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया जायेगा. जिला शिक्षा कार्यालय के सौजन्य से पूर्वाह्न सात बजे छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार स्थानीय प्रेक्षा गृह में स्थापना दिवस के अवसर पर सायं छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों, आमंत्रित कलाकारों द्वारा गायन, लोक गीत आधारित नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी. समाहरणालय को सुसज्जित किया जायेगा. पारंपरिक कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों की सहभागिता होगी. बैठक में डीडीसी गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत, वरीय उप समाहर्ता राजू कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन