ePaper

नगर निगम के वार्ड 19 के लिए प्रत्याशी ललिता सिंह ने किया नामांकन पत्र दाखिल

Updated at : 04 Jun 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड 19 के लिए प्रत्याशी ललिता सिंह ने किया नामांकन पत्र दाखिल

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 व नगर पंचायत सोनवर्षा के वार्ड आठ के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जा रहा है.

विज्ञापन

सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 व नगर पंचायत सोनवर्षा के वार्ड आठ के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जा रहा है. जिसमें बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 के लिए एक प्रत्याशी ललिता सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उपचुनाव के लिए नामांकन गुरुवार तक लिया जायेगा, जबकि समीक्षा छह जून को व अभ्यर्थिता वापसी 10 जून से 12 जून तक ली जा सकेगी. अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 13 जून को होगा व उसी दिन प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया जायेगा. जबकि मतदान 28 जून को होगा व मतगणना 30 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी. उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 के लिए हो रहे उप चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसके लिए बनाये गये काउंटर पर कर्मियों की तैनाती की गयी है. बुधवार को एक प्रत्याशी ललिता सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. अब तक कुल दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन पांच जून तक होगा. डीडीसी कार्यालय परिसर में बनाये गये हेल्प डेस्क में तैनात कर्मी अभिषेक, चंद्रभाल सुलपानी, किशोर झा, प्रिंस गौरभ, आशीष चंदन ने अभ्यर्थी के नामंकन पत्र के लिए आवश्यक कागजातों की जांच की. प्रत्याशी के साथ संजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अजय सिंह, सज्जाद आलम, मंसूर आलम, दीपक जायसवाल, मो जावेद, मो तवरेज व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन