ePaper

दुकानदार से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूटे 12 हजार

Updated at : 27 Apr 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
दुकानदार से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूटे 12 हजार

दुकानदार से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूटे 12 हजार

विज्ञापन

सौरबाजार . बैजनाथपुर घैलाढ़ मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास एक दुकानदार से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर 12 हजार रुपए लूट लिया. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर की है. जानकारी अनुसार बैजनाथपुर चौक संचालित पूजा स्वीट्स कार्नर के संचालक पप्पू कुमार साह रविवार को दोपहर दुकान से अपने गांव सपहा बाइक से खाना खाने जा रहे थे कि बैजनाथपुर रेलवे स्टेशन के सामने पीछे से अपाची बाइक पर सवार दो युवक ने ओवरटेक करते रोककर हथियार का भय दिखाते उनके पास जेब में रखे 12 हजार रुपए निकाल चलते बने. घटना के बाद पीड़ित ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी व बैजनाथपुर थाना में भी आवेदन देकर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग किया है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इससे पहले उनकी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है एवं अब रुपया लूट लिया. मामले में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमरज्योति ने बताया कि अबतक आवेदन नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन