बाइक सवार को मारी ठोकर, जख्मी, चालक को लोगों ने पीटा

Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार को मारी ठोकर, जख्मी, चालक को लोगों ने पीटा

बाइक सवार को मारी ठोकर, जख्मी, चालक को लोगों ने पीटा

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के लदारी मोड़ के समीप बीते शुक्रवार की रात महिला जन संवाद की गाड़ी व एक बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने महिला जन संवाद गाड़ी के चालक के साथ मारपीट की. जिसके बाद मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार व मारपीट से गंभीर चालक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. घायल चालक विराटपुर गांव निवासी प्रमोद रजक के पुत्र सिकंदर कुमार रजक है .हालांकि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कर घायल बाइक सवार युवक इलाज के लिए भेजा. पुलिस अभिरक्षा में मारपीट से गंभीर चालक का सीएचसी लाकर इलाज कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन