Bihar News: सहरसा में लगा बेहद मनोरंजक शिल्प मेला, पहली बार हुआ आयोजित, 50 लाख से अधिक कारोबार का लक्ष्य

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में पहली बार 18 दिवसीय शिल्प मेले का आयोजन किया गया है. इसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच काफी उत्साह है. इस मेले में 10 राज्यों के 70 स्टॉल लगाए गए हैं. वहीं, यहां दुकान लगाने वाले व्यापारियों का लक्ष्य 50 लाख तक का कारोबार करने का है.
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले का पटेल मैदान इन दिनों वहां के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां पहली बार 18 दिवसीय शिल्प मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. इस मेले का उद्घाटन रविवार को हुआ, जिसके बाद लोगों का पटेल मैदान में जमावड़ा लगना शुरू हो गया. बता दें कि, 1 से 18 जून तक यह मेला लगा रहेगा. लोगों के लिए यह सुबह साढ़े 11 बजे खुल जायेगा और रात के 9 बजे तक लुत्फ उठा सकते हैं. बता दें कि, यहां पूरे 10 राज्यों के 70 स्टॉल लगाए गए हैं, जो कि बेहद खास माना जा रहा है.
मेले में ये सभी सामान लोगों को कर रहे आकर्षित
मेले में तरह-तरह की कलाकृतियां और उत्पाद प्रदर्शित बनारस के सूट किए गए हैं. नवाबों का शहर लखनऊ का प्रसिद्ध चिकनकारी वर्क, बनारस और साड़ियां, जयपुर के लहंगे और जूतियां लोगों को खूब आकर्षित कर रही है. इसके साथ ही असम के बांस से बने सामान, बंगाल का काथा वर्क, फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां, हरियाणा की चादरें, राजस्थानी अचार, दिल्ली की ब्लॉक प्रिंट कुर्तियां लोगों को खूब भा रही है. इसके अलावा यहां की ज्वेलरी भी लोगों को खूब पसंद आ रही. जैसे कि, राजकोट की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, भागलपुर का सिल्क और इसके अलावा कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट भी लोगों को पसंद आ रही है.
50 लाख से अधिक कारोबार का लक्ष्य
बता दें कि, बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई तरह के झूले लगाए गए हैं. इसके साथ ही साथ खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था है. मेले में घूमने आने वाले लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं. इधर, व्यापारियों की माने तो, शिल्प मेले में स्टॉल लगाने के लिए उन्हें 5 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. हालांकि, इस मेले से उनका लक्ष्य 50 लाख तक का कारोबार करने का है. खास बात इस मेले को लेकर यह भी बताई जा रही है. तपती गर्मी को देखते हुए सभी स्टॉल को वाटरप्रूफ कवर से सजाया गया है.
Also Read: Summer Special Train: दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई सेवा अवधि, कटिहार से यात्रा हुई आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










