Summer Special Train: दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई सेवा अवधि, कटिहार से यात्रा हुई आसान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Jun 2025 9:51 AM
Summer Special Train: बिहार से आने और जाने वाली ट्रेनों में लगातार गर्मी की छुट्टी की वजह से भीड़भाड़ की समस्या बनी हुई है. ऐसे में खबर आ गई है कि, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने इसी भीड़ की समस्या को देखते हुए दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया.
Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों के बीच ट्रेनों में लगातार भीड़भाड़ की समस्या बनी हुई है. यात्रियों को सफर में कहीं ना कहीं परेशानी झेलनी पड़ रही है. इस बीच इसी भीड़भाड़ की समस्या को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ा दी है. जिससे लोगों को गर्मी में काफी राहत मिलेगा. बता दें कि, इस फैसले से बिहार के कटिहार जिले के लोगों को खास कर सहूलियत मिलेगी. वहीं, जिन ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाई गई है, उनमें शामिल है- ट्रेन संख्या 07325/07326 (एसएसएस हुबली जंक्शन-कटिहार-एसएसएस हुबली जंक्शन) और ट्रेन संख्या 06559/06560 (एसएमवीटी बेंगलुरु-नारंगी-एसएमवीटी बेंगलुरु).
चार से पांच फेरे और लगाएगी ये ट्रेनें…
बता दें कि, अधिक से अधिक लोग आसानी से अपनी यात्रा कर सकें, इसके लिए इन ट्रेनों की सेवाएं अब और चार से पांच फेरे तक बढ़ाई गई हैं. ऐसे लोगों को भीड़ की समस्या से छुटकारा भी मिलेगा. इधर, टाइमिंग की बात करें तो, दोनों ट्रेनें अपनी पुरानी समय सारणी के मुताबिक ही चलेगी.
ये है ट्रेन की टाइमिंग
ट्रेन संख्या 07325 (एसएसएस हुबली जंक्शन-कटिहार) हर बुधवार को सुबह 3.15 बजे हुबली से रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 2 बजे कटिहार पहुंचेगी. यह सेवा 28 मई से शुरू हुई थी जो कि 18 जून तक चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 07326 (कटिहार-एसएसएस हुबली जंक्शन) प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2.30 बजे कटिहार से निकलेगी और तीसरे दिन सुबह 10.50 बजे हुबली पहुंचेगी. यह सेवा 31 मई से शुरू हो चुकी है, जो कि 21 जून तक जारी रहेगी. बता दें कि, इन ट्रेनों की पूरी जानकारी, जैसे मार्ग, ठहराव और समय-सारणी, आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर रेलवे के सोशल मीडिया पेज पर उपलब्ध हैं. यात्री चाहे तो ज्यादा जानकारी साइट से ले सकते हैं.
Also Read: बिहार की जेलों में बंद कैदी सीखेंगे कंप्यूटर, इन कोर्सेस की मिलेगी ट्रेनिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










