उपाधीक्षक का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, मरीजों से फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Author Rupesh kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बच्चे का स्वास्थ्य देखते हैं डीएस

कटिहार सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शंभू प्रसाद चौधरी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया और सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कटिहार : सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शंभू प्रसाद चौधरी ने अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

मरीजों से लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान उपाधीक्षक ने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्वच्छता, वार्डों की स्थिति तथा चिकित्सकों के नियमित राउंड का जायजा लिया. उन्होंने मरीजों से इलाज, दवा और अन्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली तथा मिले फीडबैक के आधार पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए.

बेहतर उपचार पर दिया जोर

डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और अस्पताल परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया.

व्यवस्थाओं की होगी नियमित निगरानी

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दूर कर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके.

और पढ़ें : शादी की खुशियां मातम में बदली : जनरेटर के लिए डीजल लेने निकले दूल्हा व दुल्हन के भाई की मौत, एक घायल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन