Bihar News: शराब तस्करों ने 4 पुलिसवालों को ही बना लिया बंधक, गुंडागर्दी के सामने प्रशासन बेबस
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Feb 2025 8:04 PM
घटनास्थल पर हंगामा करते लोग
Bihar News: थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ प्रसाद ने बताया कि शराब बिक्री की सूचना पटना से प्राप्त हुई. इसके बाद पुलिस टीम जांच करने के लिए पहुंची. जांच कर जब वापस आ रही थी तभी परिजन समेत ग्रामीणों ने आगे से पुलिस वाहन को घेर लिया और पूछ रहे थे कि किसने आपको सूचना दी. हमारे पहुंचने के बाद मामला को तत्काल शांत कराया गया
Bihar News: सहरसा जिला के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के बादशाह नगर गांव में अवैध शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने गयी थाना पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. करीब डेढ़ घंटे बाद प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ प्रसाद एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के हस्तक्षेप पर बंधक बनाये चार पुलिस बलों को मुक्त किया गया. गुरुवार की दोपहर बनमा ईटहरी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल बादशाहनगर गांव में गुप्त रुप से शराब तस्करी करने की सूचना पर गांव के दो व्यक्ति बेचन महतो एवं एक अन्य के घर छापेमारी को गयी.
घरवाले सो रहे थे और पुलिस पहुंच गई
छापेमारी उस वक्त हुई जिस वक्त घर की महिलाएं बेसुध अवस्था में सो रही थी. इधर पुलिस छापेमारी करने पहुंच गयी. गृह स्वामी विरोध करते रहे, लेकिन पुलिस घर के अंदर घुस गयी और महिलाओं के साथ धक्का मुक्की करने लगी. जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना लिया. बंधक बनाने की सूचना पर थाना से अन्य पुलिस पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ प्रसाद, हसीन खान अन्य पुलिस बल के साथ पहुंचे व आक्रोशित ग्रामीणों से समझौता कर बंधक बनाये गये पुलिस को मुक्त कराया.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
गृह स्वामी सहित ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्य ने बताया कि पुलिस जिस दो व्यक्ति के घर में छापेमारी करने घुसी, वह दोनों व्यक्ति परिवार भरण पोषण के लिए मजदूरी करता है. घर में महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती है. लेकिन पुलिस गलत मंशा से घर में छापेमारी के बहाने घुस गयी. जिससे ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया और पुलिस को बंधक बना दिया. ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस को कोई तस्करी की सूचना देती है तो उसकी सत्यापित कर छापेमारी करनी चाहिए.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










