Bihar News: लव मैरिज के बाद पत्नी के सामने लाइव सुसाइड, रात 12 बजे तड़प-तड़पकर पति ने दे दी जान

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Sep 2025 1:32 PM

विज्ञापन

मृतक मो. आरजू और परिजनों की तस्वीर

Bihar News: सहरसा जिले में पति ने वीडियो कॉल के दौरान पत्नी से बातचीत के बीच फंदे से लटककर जान दे दी. साल 2023 में मो. आरजू ने गुलाफ्सा परवीन से लव मैरिज किया था. लेकिन, शादी के कुछ साल बाद ही पति ने खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में पति ने शादी के कुछ साल बाद ही खौफनाक कदम उठाया और अपनी जान दे दी. मामला जिले के सदर थाना इलाके के सुलिंदाबाद वार्ड नंबर 43 की है. जहां बुधवार की देर रात 19 साल के मो. आरजू उर्फ गोलू ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉलिंग के दौरान फंदे से लटककर जान दे दी.

साल 2023 में की थी शादी

घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. मो. आरजू ने डेढ़ साल पहले 2023 में सहरसा बस्ती की रहने वाली गुलाफ्सा परवीन से लव मैरिज किया था. लेकिन, शादी के बाद पत्नी कभी भी ससुराल नहीं आई. जिसको लेकर आरजू की पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था. जबकि पत्नी गुलाफ्सा परवीन अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में किराए पर रहती है.

वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद सुसाइड

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 11 बजे आरजू अपनी पत्नी गुलाफ्सा से मोबाइल पर वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चलती रही. रात करीब 12 बजे अचानक कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरजू ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और वीडियो कॉल पर पत्नी को लाइव दिखाते गमछे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया. मोबाइल पर कॉल चालू था और पूरा दृश्य पत्नी के सामने ही हुआ.

अचानक घटना से सदमे में परिजन

मृतक की छोटी बहन ने करीब 1 बजे खिड़की से अंदर झांका तो उसने देखा कि आरजू फंदे से लटक रहा है. यह देखते ही उसने शोर मचाया और पूरे परिवार को घटना की जानकारी दी. आनन-फानन में परिजन दरवाजा को तोड़कर कमरे में घुसे और फंदे से लटक रहे युवक को नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक मो. आरजू चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था. अचानक इस तरह उसकी मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया.

पुलिस मामले में कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और चैटिंग की भी जांच की जाएगी.

Also Read: New Rail Bridge Bihar: बिहार के 3 जिलों को जोड़ेगा बागमती नदी पर बनने वाला पुल, जानिए कब से शुरू होगा काम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन