Bihar Crime: नशे के लिए मां ने नहीं दिए पैसे तो बेटे ने हंसुआ से किया हमला, हालत गंभीर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Oct 2024 5:07 PM

विज्ञापन

Bihar Crime: आशीष कुमार ने नशे के लिए अपनी मां साधना देवी से पैसे मांगे. पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां पर हंसुए से शरीर के कई हिस्सों पर प्रहार करना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime, सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के गंगजला बंफर चौक वार्ड नंबर 16 में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां पर हंसुए से कई जगह प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जहां घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मामला सोमवार का है. जहां बम्फर चौक निवासी मोहन के इकलौते पुत्र आशीष कुमार ने नशे के लिए अपनी मां साधना देवी से पैसे मांगे. पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां पर हंसुए से शरीर के कई हिस्सों पर प्रहार करना शुरू कर दिया. जिसके बाद पीड़िता चीखने चिल्लाने लगी. चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़कर आए तो देखा कि साधना देवी खून से लथपथ तड़प रही थी और बगल में उसका बेटा खड़ा था जिसके हाथ में सब्जी काटने वाला हंसुआ भी था.

घटना के वक्त काम पर थे मोहन

लोगों ने उसके बेटे को पकड़कर डायल 112 पर घटना की सूचना दी. जिसके बाद डायल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो लोगों आरोपी बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया. डायल 112 की पुलिस ने सबसे पहले स्थानीय लोगों की मदद से घायल पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं उसके आरोपी बेटे को सदर थाना के हवाले कर दिया. घटना को लेकर जब घायल पीड़िता के पति मोहन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे. वह बिसलेरी कंपनी की सहरसा एजेंसी से शहर के दुकानों में बोतल बंद पानी की सप्लाई का काम करते हैं.

पत्नी की हालत देखकर फूट फूट कर रोने लगे

घटना के समय वह रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक दुकान में पानी पहुंचाने गए थे. उसी दौरान एक पड़ोसी का फोन आया कि आपके बेटे ने आपकी पत्नी को बुरी तरह से मारकर घायल कर दिया है. जो खून से लथपथ है. जिसे अस्पताल ले जा रहे हैं. उसके बाद वह भी भागकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां अपनी पत्नी की हालत देखकर फूट फूट कर रोने लगे. वहीं सदर अस्पताल पहुंचे आरोपी युवक के मामा ने कहा कि उनके भांजे द्वारा उनकी बहन के साथ पहली घटना नहीं है.

पूर्व में भी नशे के कारण पैसा मांगने को लेकर अपनी मां के साथ बार बार मारपीट करता था. जिसको लेकर कई बार पुलिस के हवाले भी किया गया. बावजूद उसके भांजे की आदत सुधरी नहीं. लेकिन सोमवार को उसने हद ही पार कर दी. नशे के लिए पैसे नहीं देने के कारण उसने हंसुए से अपनी मां के सिर पर कई जगह तो गर्दन, पीठ, हाथ पर भी कई जगह मारकर घायल कर दिया. जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

मामले को लेकर अंचल पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने कहा कि घटना मर्माहत करने वाला है. पीड़िता की हालत अभी गंभीर है. पीड़िता को धारदार हथियार से घायल करने वाले उसके आरोपित पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है. आवेदन अप्राप्त है. आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों को एक साथ मिलेगी तीन महीने की सैलरी, दुर्गा पूजा से पहले आई गुड न्यूज

BPSC Teacher: इ-शिक्षा कोष एप से ऑनलाइन हाजिरी नहीं बना पा रहे शिक्षक, वजह चौंकाने वाली

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन