Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों को एक साथ मिलेगी तीन महीने की सैलरी, दुर्गा पूजा से पहले आई गुड न्यूज

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Oct 2024 3:52 PM

विज्ञापन

Bihar Teacher Salary: त्योहारी सीजन में शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. बिहार शिक्षा विभाग ने कहा है कि जुलाई से सितंबर तक वेतन पाने के लिए पोर्टल से पर्ची की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher Salary: त्योहारी मौसम में बिहार शिक्षा विभाग (Education Department) ने पे रोल मैनेजमेंट पोर्टल से जुड़ी एक बड़ी राहत दी है. शिक्षकों और कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर तक वेतन पाने के लिए अब पोर्टल से पर्ची की जरूरत नहीं होगी. बिहार शिक्षा विभाग ने वेतन भुगतान की प्रक्रिया को आसान बना दिया है. शिक्षा विभाग के इस अहम फैसले से पटना यूनिवर्सिटी, मगध यूनिवर्सिटी, बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी, जयप्रकाश यूनिवर्सिटी, वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी समेत कई यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी को फायदा होगा.

शिक्षा विभाग ने वेतन प्रक्रिया को किया सरल

बिहार शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद अब पेरोल मैनेजमेंट पोर्टल से पर्ची निकाले बिना भी शिक्षकों की वेतन भुगतान की प्रक्रिया सरल हो जाएगी. शिक्षा विभाग ने यह कदम शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन भुगतान में आने वाली परेशानियों को कम करने के लिए उठाया है.

तीन महीने की मिलेगी सैलरी

त्योहारी सीजन में सभी को पैसों की जरूरत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर तक वेतन देगी, भले ही उनके पास पे रोल मैनेजमेंट पोर्टल वाला वेतन पर्ची ना हो. कर्मचारियों को आने वाली परेशानियों को कम करने के लिए शिक्षा विभाग ने पोर्टल से वेतन पर्ची की अनिवार्यता को तीन महीने के लिए हटा दिया है. विभाग के इस फैसले से राज्य के 13 विश्वविद्यालयों के हजारों शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित होंगे. दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार ने वेतन भुगतान के लिए पैसा जारी कर दिया है.

शिक्षक और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

सरकार के इस फैसले से कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी, मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी, पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना यूनिवर्सिटी, मगध यूनिवर्सिटी, बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी, जयप्रकाशयूनिवर्सिटी, वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, बीएन मंडल यूनिवर्सिटी, तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी, ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, पूर्णिया यूनिवर्सिटी और मुंगेर यूनिवर्सिटी के हजारों शिक्षक और कर्मचारी अच्छे पर्व मना सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: Air Fare: दिवाली-छठ पर फ्लाइट से बिहार आना हुआ महंगा, किराया 11 हजार के पहुंचा

Aadhaar Card: सभी बच्चों को देना होगा आधार कार्ड, 30 अक्तूबर तक स्कूलों को सौंपनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन