Bihar Crime: सामान निकालो नहीं तो गोली मार देंगे… अपराधियों ने पिता–पुत्र को मारी गोली, इलाके में हड़कंप
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Feb 2025 5:04 PM
घटना स्थल पर जमा भीड़
Bihar Crime: घटना में जख्मी सुंदर कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात लगभग 12 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी. जिस पर मेरी बहन ने पूछा भैया सो गए क्या? कोई दरवाजा खटखटा रहा है. इसके बाद 5 लोग मेरे घर में जबरदस्ती घुस आए.
Bihar Crime: सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड नंबर 4 में सोमवार की देर रात अपराधियों ने मुरही मिल संचालक और उसके बेटे को लूटपाट के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया. गोली लगने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों जख्मी को इलाज के नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों जख्मी का इलाज चल रहा है. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने मामले की सूचना सदर थाना को दी. जहां सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी से पूछताछ करते मामले की छानबीन में जुट गए.

पांच लोग ने अचानक खटखटाया दरवाजा
मामला सोमवार की देर रात का है. सिमराहा निवासी छोटे लाल यादव अपनी छोटी पुत्री खुशबू कुमारी और मझले पुत्र सुंदर कुमार के साथ मुरही मिल स्थित अपने घर में सो रहे थे. उनका बड़ा बेटा चंदन कोटा में पढ़ाई करता है. पत्नी घटना के समय अपने मायके गई हुई थी. उसी दौरान लूटपाट की नियत से देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर पिता पुत्र को गोली मार दी. घटना को लेकर जख्मी पुत्र सुंदर कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात लगभग 12 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी. जिसपर मेरी बहन ने पूछा भैया सो गए क्या. मैं जगे रहने के कारण पूछा क्या हुआ कोई दिक्कत है क्या. तो उसने कहा कि कोई दरवाजा खटखटा रहा है. उसपर मैंने कहा कि मैं देखता हूं तुम सो जाओ.
उसके बाद जब मैंने गेट खोला तो देखा कि पांच की संख्या में अज्ञात लोग खड़े हैं. जिसमें से चार आदमी मेरे कमरे में घुस गया और बोला जो कुछ भी उसे निकालो नहीं तो गोली मार देंगे. जिसपर मैंने कहा कि मेरे पास कुछ भी नहीं है. उसी दौरान आवाज सुनकर मेरे पिताजी भी उठकर बाहर आ गए और पूछा क्या बात है. उसपर सभी पिताजी के पास गया और उन्हें लाठी डंडे से मारने लगा. जिससे पिताजी नीचे गिर गए. मैं जब पिताजी को बचाने गया तो अपराधियों ने गोली चला दिया. जो पिताजी के जांघ में लग गई.

हमको गोली मार दिया है…
सुंदर कुमार ने बताया कि उसके बाद जब मैं उस अपराधी को पकड़ने गया तो उसने मुझपर भी गोली चला दिया. जो गोली मेरे पेट के साइड पंजरे में जा लगा और मैं भी वहीं गिर गया. मुझे गोली लगने के बाद सभी अपराधी वहां से भाग निकला. वहीं घटना को लेकर छोटे लाल की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि मेरे मायके में पूजा रहने के कारण मैं वहां गई थी. देर हो जाने के कारण मैं वहीं रुक गई. वहीं देर रात लगभग साढ़े 12 बजे मेरे भाई के नंबर पर मेरे पति का फोन आया कि आप अपनी बहन को लेकर जल्दी आइए. घर में लूटपाट के दौरान हमको गोली मार दिया है.
उसके बाद जब हम घर पहुंचे तो देखा कि मेरे पति और मेरे बेटे को गोली लगा है और दोनों बुरी तरह से जख्मी है. उसके बाद अपने भाई और आसपास के लोगों की मदद से दोनों को नजदीक के स्वराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया. उसके बाद घटना की सूचना सदर थाना को दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्य्क्ष सुबोध कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक खुशबू कुमारी एवं पुलिस अवर निरीक्षक बजरंगी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. उसके बाद घटना स्थल को सुरक्षित कर एफएसएल की टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया. वहीं घटना स्थल पर जांच के दौरान सदर एसडीपीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
थानाध्यक्ष ने क्या बताया
घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि देर रात लगभग सवा बजे फोन पर सूचना मिली कि अपराधियों के द्वारा दो लोगों को गोली मारी गयी है. सूचना मिलते ही हमलोग निजी अस्पताल पहुंचे. जहां दोनों जख्मी का इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान जख्मी से जो भी बयान लिया गया उससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली क्यों चली. लेकिन जान मारने की नीयत से गोली चलाई भी गई है और लगी भी है. उसके बाद हमलोग घटना स्थल पर गए. गोली चलने के कारण का पता लगा रहे हैं और अनुसंधान कर रहे है. घटना स्थल पर गिरे खून को एफएसएल की टीम द्वारा संग्रहित किया गया है. वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: बेटा गया था महाकुंभ इधर पिता की कर दी हत्या, उजड़ गया परिवार, हिरासत में 7 लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










