Bihar Accident: बारात जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौत से मचा हड़कंप
Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Jun 2025 4:44 PM
Bihar News (सांकेतिक)
Bihar Accident: बिहार में सड़क हादसे से जुड़ी लगातार खबरें सामने आ रही है. इस बीच सहरसा में दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया. जिसके बाद दोनों युवकों की मौत से हड़कंप मच गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
Bihar Accident: बिहार के कई जिलों से ताबड़तोड़ सड़क हादसे से जुड़ी खबरें सामने आ रही है. इस बीच सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. शादी जैसे जश्न के माहौल में मातम पसर गया. यह मामला जिले के बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग की है. बताया जा रहा है कि, दोनों युवक एक साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. लेकिन, इसी दौरान सौरबाजार प्रखंड मुख्यालय गेट के पास तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी.
दोनों युवकों की गई जान
हादसा इतना भयावह था कि, दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान अन्य लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दोनों घायलों को भर्ती कराया गया. लेकिन, डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक फौरसाहा धिरेन्द्र शर्मा की बेटी की शादी में शरीक होने जा रहे थे. लेकिन, रास्ते में ही बड़ी अनहोनी हो गई और दोनों की जान चली गई.
पुलिस ने हाइवा को किया जब्त
दोनों मृतकों की पहचान मधेपुरा जिला के घैलाढ ओपी क्षेत्र स्थित रामनगर गांव निवासी अनिल शर्मा के 18 वर्षीय बेटे राजा कुमार और महा कुमार के 18 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार के रूप में की गई है. दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इधर, मृतकों के परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, टक्कर के बाद हाइवा को सौरबाजार थाना 112 नंबर की पुलिस टीम द्वारा कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सौरबाजार पुलिस ने घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
Also Read: तेज रफ्तार वाहनों ने ली दो जिंदगी, 20-30 मीटर तक घसीटता गया मासूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










