गोदाम प्रबंधन और मिलर की मिलीभगत से घटिया खाद्यान्न खाने को मजबूर लाभुक

Updated:
विज्ञापन
गोदाम प्रबंधन और मिलर की मिलीभगत से घटिया खाद्यान्न खाने को मजबूर लाभुक

घटिया खाद्यान्न खाने को मजबूर लाभुक

विज्ञापन

सदर एसडीओ के सीएमआर गोदाम की जांच के दौरान 300 से अधिक बोरे में था खराब खाद्यान्न कहरा. सदर एसडीओ श्रेयांस तिवारी ने रविवार को कहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएमआर गोदाम की जांच के दौरान 300 से अधिक बोरे में खराब खाद्यान्न मिलने से क्षेत्र के पीडीएस के तहत घटिया खाद्यान्न लेकर खाने को लाभुक मजबूर होने का मामला प्रकाश में आया है. इस तरह का मामला पूर्व से ही सीएमआर गोदाम के द्वारा किया जा रहा था लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण मामला उजागर नहीं हो रहा था. एक महिला डीलर द्वारा सीएमआर गोदाम कहरा द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होते देख स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन से शिकायत करने के बाद सदर एसडीओ को जांच करने के लिए कहा गया, जिसमें इस अनियमितता का मामला उजागर हुआ. मामले की जानकारी मिलने पर डीएम दिपेश कुमार ने सोमवार को सीएमआर गोदाम कहरा से घटिया खाद्यान्न का सैंपल जांच के लिए मंगवाया गया है. जिसे अपने स्तर से जांच करा आवश्यक कार्रवाई की जा सके. इस संबंध मे एजीएम डोली कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान मीना राइस मिल बनगांव और मां भवानी राइस मिल बरियाही के द्वारा दिये गये लगभग 300 बोरा में घटिया खाद्यान्न मिलने की पुष्टि हुई है. जिसे मिलरो को वापस लेने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन