बनमा ईटहरी में कार से 215.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
फोटो- जप्त कार
सहरसा के बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा पंच कार से 215.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.
Saharsa Liquor Seizure: बनमा ईटहरी (सहरसा). बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने गुरुवार अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव से एक कार में रखी 215.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि सूचना मिली थी कि रसलपुर गांव में कार (बीआर 01 एफडब्ल्यू 4145) से विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी एवं पुलिस अवर निरीक्षक साकेत बिहारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.
बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर भागा तस्कर
पुलिस टीम के पहुंचते ही तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस का मानना है कि तस्कर पहले से पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला.
575 बोतल विदेशी शराब बरामद
तलाशी के दौरान कार से इम्पीरियल ब्लू की 287 बोतल, रॉयल स्टैग की 96 बोतल तथा आइकॉनिक व्हाइट की 192 बोतल बरामद हुई. सभी बोतलें 375 एमएल क्षमता की थीं. कुल 575 बोतलों में 215.625 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा पंच कार को भी कब्जे में ले लिया.
फरार तस्कर की तलाश जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि डीआईजी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. बरामद शराब एवं जब्त वाहन को कब्जे में लेकर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. फरार तस्कर की पहचान कर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
नशामुक्त बिहार अभियान रहेगा जारी
Saharsa Liquor Seizure: पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशामुक्त बिहार अभियान के तहत शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
ये भी पढ़ें: मेमू ट्रेन अग्निकांड की जांच तेज, लखनऊ, झाझा और बंगाल से पहुंचीं विशेषज्ञ टीमें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










