ePaper

मटेश्वर महोत्सव : 15 फरवरी से सजेगा बाबा का दरबार

Updated at : 21 Jan 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
मटेश्वर महोत्सव : 15 फरवरी से सजेगा बाबा का दरबार

उत्तर बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीश्री 108 मटेश्वर धाम में आगामी मटेश्वर महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी है.

विज्ञापन

विधायक की अध्यक्षता में कांठो धाम में हुई समीक्षा बैठक, भव्यता पर जोर

सरकार ने जारी की 20 लाख की राशि, तीन दिनों तक चलेगा सांस्कृतिक महाकुंभ

सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड के बलवाहाट कांठो पंचायत स्थित उत्तर बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीश्री 108 मटेश्वर धाम में आगामी मटेश्वर महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी है. महोत्सव को ऐतिहासिक रूप देने के लिए धाम परिसर में स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में न्यास समिति, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय ग्रामीणों ने महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की. विधायक श्री सिंह ने कहा कि मटेश्वर महोत्सव अब एक राजकीय पहचान बन चुका है, इसलिए इसकी भव्यता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के कड़े निर्देश दिए.

तीन दिवसीय होगा आयोजन, निकलेगी भव्य झांकी

न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष महोत्सव तीन दिवसीय होगा. कार्यक्रम की शुरुआत 15 फरवरी को बाबा भोलेनाथ की विशाल और आकर्षक झांकी के साथ होगी. दूसरे दिन महोत्सव का विधिवत उद्घाटन और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी. वहीं, समापन के दिन यानी तीसरे दिन नामचीन कलाकारों का जमावड़ा लगेगा.

भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा व अपूर्वा के आने की चर्चा

जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभाग की ओर से 20 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. कलाकारों के चयन को लेकर कमेटी ने प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा, लोक गायिका अपूर्वा प्रियदर्शी और जय झा को आमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा है. इसके अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन का पूरा मौका दिया जायेगा.

प्रशासन ने दिया सुरक्षा का भरोसा

बैठक में मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय, सीओ शुभम वर्मा और बीडीओ जयकिशन ने प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था संधारण और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में प्रमुख शबनम देवी, पूर्व जिप सदस्य डॉ. पुष्पलता कुमारी, मुखिया भोलेंद्र राय, विनय कुमार यादव, कांवरिया संघ अध्यक्ष मुन्ना भगत, रामेश्वर यादव, कृष्ण कन्हैया, शिकेंद्र पौदार, शंकर भगत, परितोष कुमार अंशु, राजवीर सिंह एवं श्याम सुंदर पोद्दार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण माैजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन