लाठी डंडे से लैस होकर महिलाओं ने शराब कारोबारियों के अड्डे पर बोला धावा

Updated at : 07 Feb 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
लाठी डंडे से लैस होकर महिलाओं ने शराब कारोबारियों के अड्डे पर बोला धावा

लाठी डंडे से लैस होकर महिलाओं ने शराब कारोबारियों के अड्डे पर बोला धावा

विज्ञापन

सूचना देकर उत्पाद विभाग और सदर थाने के पुलिस को बुलाया सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के धमसैनी वार्ड नंबर 46 स्थित नवटोलिया में महिलाओं ने उग्र होकर शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. जिसमें दर्जनों महिलाओं ने एकजुट होते लाठी डंडे से लैस होकर शराब कारोबारियों के अड्डे पर धावा बोल दिया. जिससे शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. उसके बाद महिलाओं ने सूचना देकर उत्पाद विभाग और सदर थाने के पुलिस को भी बुला लिया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव की महिलाओं के साथ मिलकर शराब के कारोबारियों के अड्डे पर छापेमारी करते हुए कई देसी शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया और मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने वाले कई सारे उपकरणों को जब्त कर लिया. हालांकि छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये. मौके पर मौजूद गांव की महिलाओं ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी गांव के कई इलाकों में देसी शराब बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. जिससे आये दिन लोग शराब पीकर काफी हो हंगामा करते रहते हैं. जिससे गांव का माहौल पूरी तरह से खराब हो रहा है. अभियान से पूर्व महिलाओं ने इसकी सूचना पहले अपने वार्ड पार्षद को दिया और फिर खुद ही शराब कारोबारियों के खिलाफ हल्ला बोल दिया. वहीं मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद ने कहा कि गांव की महिलाओं द्वारा शिकायत मिली थी. गांव के कई इलाकों में देसी शराब बनाने और बेचने का धंधा चल रहा है. उसके बाद इसकी सूचना पुलिस और उत्पाद विभाग को दी गई. पुलिस आने के साथ ही महिलाओं ने शराब कारोबारियों के ठिकाने पर एक साथ धाबा बोल दिया. वहीं मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने कहा कि गांव में देसी शराब बनाने और बेचने की सूचना पर छापेमारी की गई. इस दौरान देसी शराब की भट्टीयों को ध्वस्त किया गया और अलग अलग जगहों से काफी मात्रा में शराब बनाने वाले उपकरणों को जब्त किया गया है. सभी शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये हैं. फिलहाल शराब कारोबारियों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फोटो – सहरसा 17 – सूचना पर पहुंची उत्पाद व सदर थाना की पुलिस फोटो – सहरसा 18 – वार्ड पार्षद को जानकारी देती गांव की महिला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन