पुत्र की बरामदगी को लेकर थाना में दिया आवेदन

पुत्र की बरामदगी को लेकर थाना में दिया आवेदन
सहरसा . जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड तीन निवासी पवन यादव ने 35 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के लापता होने को लेकर सौरबाजार थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि उनका लड़का रंजीत कुमार हरियाणा के हिसार सब्जी मंडी में रहकर मजदूरी करता था. पिछले 10 जून को ट्रेन से अपने घर लौट रहा था. लेकिन वह किसी जरूरी काम से 11 जून को कानपुर उतर गया. जहां संध्या पांच बजे तक उसके मोबाइल नंबर पर बातचीत होती रही, लेकिन 11 जून की संध्या के बाद उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है. उसका मोबाइल ऑफ बता रहा है. उन्हें संदेह है कि उसे लापता कर दिया गया है. उन्होंने छानबीन कर पुत्र को बरामद करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










