फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है
पुलिस ने कोर्ट से निर्गत आदेश पर की कार्रवाई सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरदह गांव में मारपीट के पुराने मामले में फरार चल रहे उमेश यादव के घर पर एसआई प्रदीप कुमार यादव ने सहरसा न्यायालय से निर्गत आदेश पर इश्तेहार को आरोपी के घर पर बुधवार को पहुंच डुगडुगी बजा कर दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया. यह जानकारी देते हुए विशाल कुमार ने बताया कि 1991 में ही आरोपी के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया था. जिसमें गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा है. न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को आरोपी के घर पर चिपकाया गया है. यदि कुछ दिनों में थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




