राजनपुर पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

Updated:
विज्ञापन
राजनपुर पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

राजनपुर पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन महिषी. क्षेत्र के राजनपुर पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के कार्यकाल की समाप्ति के बाद चुनाव कराने को लेकर प्रशासनिक पहल तेज होने लगी है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ भरत कुमार सिंह ने जानकारी देते बताया कि आगामी आठ व नौ अप्रैल को नामांकन की तिथि तय की गयी है. इच्छुक अभ्यर्थी दिन के ग्यारह बजे से संध्या तीन बजे तक विहित प्रपत्र में अपना नामांकन पर्ची जमा कर सकेंगे. दस व ग्यारह अप्रैल को संवीक्षा की जायेगी. तेरह अप्रैल को नाम वापसी की तिथि तय है व देर शाम चुनावी मैदान में डटे अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन कर दिया जायेगा. बीस अप्रैल के दिन सुबह सात बजे से साढ़े चार बजे तक मतदान कराया जायेगा व उसी दिन देर शाम प्रखंड कार्यालय में मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवार को जीत का प्रमाण पत्र हस्तगत कराया जायेगा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार पंडित को सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है. पैक्स में कुल तीन हजार पांच सौ चौवालीस मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मध्य विद्यालय राजनपुर में छह मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन