गैस एजेंसी के पास औसत पेंडिंग डिलीवरी चार दिनों से अधिक होने पर होगी कार्रवाई

Updated at : 04 Apr 2026 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
गैस एजेंसी के पास औसत पेंडिंग डिलीवरी चार दिनों से अधिक होने पर होगी कार्रवाई

गैस एजेंसी के पास औसत पेंडिंग डिलीवरी चार दिनों से अधिक होने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

गैस सिलिंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से हो रही सुनिश्चितः डीपीआरओ सहरसा . दैनिक मीडिया ब्रीफिंग के अवसर पर शनिवार को जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने एलपीजी गैस सिलिंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में अवगत कराया. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में गैस एजेंसी के पास औसत पेंडिंग डिलीवरी दिवस चार दिनों से अधिक नहीं होना चाहिए. निर्देश उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. साथ ही जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने घर पर ही रहें. गैस सिलिंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है. इस आशय के निर्देश का अनुपालन पूरी तरह करने का निर्देश सभी गैस एजेंसियों को दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले के उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि कुछ गैस एजेंसियों के पास औसत पेंडिंग डिलीवरी के दिन अत्यधिक हैं. उन्होंने कहा कि निर्देश जारी किया गया है कि जिस भी वितरक, गैस एजेंसी की औसत पेंडिंग चार दिन से अधिक पाई जायेगी, उनके विरुद्ध नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सुसंगत कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. सभी गैस एजेंसियों को परामर्श दिया गया है कि वे सामान्य पूछताछ के लिए आने वाले उपभोक्ताओं के साथ भी शालीन एवं अच्छा व्यवहार सुनिश्चित करें. उपभोक्ताओं के साथ खराब व्यवहार या अभद्रता की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं एवं पेंडिंग को निर्धारित समय-सीमा के अंदर कम करें. जिससे आम जनता को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने कहा कि कुछ गैस एजेंसी में डिलेवरी पेंडिंग अधिक होने पर तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन