दुकान में घुसकर मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप

दुकान में घुसकर मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप
सहरसा. सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के दिवारी गांव वार्ड नंबर 4 निवासी कमलेश्वरी यादव के पुत्र संत कुमार ने अपने ही गांव के दो नामित सहित पांच अज्ञात के खिलाफ किराना दुकान में घुसकर मारपीट करने व रंगदारी मांगने को लेकर सोनवर्षा कचहरी ओपी में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि उनका दुकान दिवारी मंदिर के निकट है. वे पान और किराना दुकान करते हैं. बीते दिन उनकी दुकान पर दिवारी गांव के ही अरुण यादव के पुत्र अजीत यादव व कारी शर्मा के पुत्र पिंटू कुमार शर्मा के साथ पांच अज्ञात लोग पहुंचे. सभी ने मिलकर उनसे 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी. विरोध किए जाने पर दुकान में घुसकर मारपीट की व लूटपाट मचाया. आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










