ससुराल आये युवक की सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन
ससुराल आये युवक की सड़क हादसे में मौत

ससुराल आये युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन

बाइक से सहरसा आ रहा था युवक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र के आजाद नगरगंज में ससुराल आये एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतक की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के नादो निवासी स्व. सत्यनारायण साह के 29 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार उर्फ मनी के रूप में हुई है. घटना मंगलवार की दोपहर बाद की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सूरज बाइक से सिमरी बख्तियारपुर से सहरसा की ओर जा रहा था. इसी दौरान बगरौली ढाला के समीप एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक सूरज तीन दिन पूर्व ही अपनी पत्नी सोनी कुमारी व आठ माह के बेटे से मिलने ससुराल आजाद नगर गंज आया था. परिजनों के अनुसार वह दिल्ली में परिवार के साथ रहता था और कुछ ही दिनों में लौटने वाला था. मंगलवार को वह सहरसा अपनी बाइक को ट्रेन से दिल्ली भेजने की बुकिंग करवाने जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. सूचना मिलने पर बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन