हाथ का नस काट युवक ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
हाथ का नस काट युवक ने की आत्महत्या

हाथ का नस काट युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा बायपास रोड वार्ड नंबर 10 निवासी स्व मुन्नर दास के पुत्र सुकन दास ने अपने पुत्र के आत्महत्या कर लेने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि उनके 18 वर्षीय पुत्र विजय कुमार दो दिन पूर्व अपने बाएं हाथ का नस काट लिया था. हाथ से खून बहता देख घर के लोगों ने हो हल्ला किया. फिर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति दुरुस्त हो गयी. उसके बाद फिर उन्हें वापस घर लाया गया. लेकिन फिर बीते दिन वे घर के पीछे बने गोहाल घर में आराम करने का बहाना बनाकर चला गया. जिसके थोड़ी देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि वह गोहाल घर में लगे बांस के छज्जे से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाकर झूल रहे बच्चे पर आसपास की लोगों की निगाह पड़ी तो हो हल्ला के बाद वे लोग भी पहुंचे. फिर रस्सी से उसे उतार कर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं दिए आवेदन के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन