SAHARSA सात मई से सरायगढ़ सहरसा व देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
SAHARSA सात मई से सरायगढ़ सहरसा व देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भागलपुर के पास गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित हो जाने से मुंगेर रेल पुल के रास्ते ट्रेन चलेगी.

विज्ञापन

सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट :

भागलपुर के पास गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित हो जाने के कारण इस क्षेत्र में गंगा के दोनों ओर के लोगों की सुविधा के लिए मुंगेर रेल पुल के रास्ते पूर्व मध्य रेल द्वारा सरायगढ़ और देवघर के मध्य 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन 05573/05574 सरायगढ़-देवधर- सरायगढ़ स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर, बांका के रास्ते परिचालित की जायेगी. गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल 7 मई से 31 मई तक प्रतिदिन सरायगढ़ से सुबह 3.05 बजे खुलकर 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल 7 मई से 31 मई तक प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर दोपहर 2.20 बजे भागलपुर, 2.55 बजे सुलतानगंज, 4.25 बजे मुंगेर, 5.25 बजे सबदलपुर, 5.50 बजे खगड़िया, 6.16 बजे मानसी, 6.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, रात्रि 8.40 बजे सहरसा, 9.26 बजे सुपौल रूकते हुए 10.15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन