पेड़ भी मां के समान ही हमें करता है जीवन प्रदान
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में बुधवार को नवोदय के सभी सदन के बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम कर पौधरोपण किया.
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कहरा. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में बुधवार को नवोदय के सभी सदन के बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया. साथ ही पौधरोपण विषय पर आपस में अपने सुझाव एक दूसरे के साथ साझा किया. सभी शिक्षकों ने अपने अपने सदन में बच्चों के सहयोग से ही पौध रोपण कर पुराने पेड़ की भी देख रेख पर विचार किया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ डी के झा ने एक पेड़ मां के नाम विषय की गंभीरता पर विचार करते हुए बच्चों से कहा कि पेड़ भी मां के समान ही हमें जीवन प्रदान करता है. इस विषय को लेकर बच्चे अपने आसपास के गांव के लोगों को भी जागरूक कर एक जन आंदोलन का रूप देने की बात कही. साथ ही साथ नये पेड़ लगाने के साथ साथ पुराने पेड़ की भी देख रेख करने को प्रेरित किया. इस मौके पर सीसीए प्रभारी प्रदीप कुमार चौधरी, अरविंद कुमार यादव, एस के साहा, संजय कुमार, विनोद बिहारी, एएन सिंह, तावीस कमल सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










