जीविका के गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में संचार की भूमिका अहम : श्लोक कुमार

जीविका की जिला परियोजना समन्वयन इकाई द्वारा बुधवार को कौशकी जीविका शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र, सुलिंदाबाद में संचार थीम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
संचार थीम के तहत जीविका दीदियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
सहरसा. जीविका की जिला परियोजना समन्वयन इकाई द्वारा बुधवार को कौशकी जीविका शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र, सुलिंदाबाद में संचार थीम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में जिले के सभी 10 प्रखंडों से प्रखंड परियोजना प्रबंधक, कम्युनिकेशन नोडल सहित जिला कार्यालय के विभिन्न प्रबंधक एवं कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, प्रबंधक संचार सुधा दास एवं प्रशिक्षण अधिकारी अनुप्रिया पंजियार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.इस मौके पर मौजूद प्रतिभागियों को संचार के विभिन्न आयामों एवं उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने कहा कि जीविका की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में संचार की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि सही सूचना समय पर आमजन तक पहुंचे तो योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सकता है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया कि वे आधुनिक संचार माध्यमों का अधिकतम उपयोग करें एवं जीविका की सकारात्मक पहलों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करें. कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को संचार रणनीति, मीडिया समन्वय, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग एवं सूचना प्रसार के विभिन्न तरीकों पर प्रशिक्षण दिया. साथ ही प्रतिभागियों के बीच विचार-विमर्श कर उनके अनुभवों को साझा किया, जिससे कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा हुई. कार्यशाला जीविका की गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं समुदाय तक सटीक जानकारी पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




