ढाई घंटे लेट आये और एक घंटे में निकल पड़े

Published at :26 Apr 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
ढाई घंटे लेट आये और एक घंटे में निकल पड़े

सहरसा : गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने निर्धारत समय से ढ़ाई घंटे लेट आये और एक घंटे में निकल पड़े. छत्तीसगढ़ में नक्सली हमलके बाद उनके आने या न आने के कयास लगाये जा रहे थे. लेकिन 12:30 के बजाय गृहमंत्री 3:10 में आये और 4 बजे के करीब निकल पड़े. इस दौरान उन्होंने स्वागत या […]

विज्ञापन

सहरसा : गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने निर्धारत समय से ढ़ाई घंटे लेट आये और एक घंटे में निकल पड़े. छत्तीसगढ़ में नक्सली हमलके बाद उनके आने या न आने के कयास लगाये जा रहे थे. लेकिन 12:30 के बजाय गृहमंत्री 3:10 में आये और 4 बजे के करीब निकल पड़े. इस दौरान उन्होंने स्वागत या अन्य सम्मान से इंकार करते कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर आयोजन था, इसलिए आना पड़ा.

प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद व विधायक बबलू ने गृहमंत्री का किया स्वागत: कोसी की धरती पर गृहमंत्री के रूप में पहली बार पहुंचने पर भाजपा सहित एनडीए घटक दलों के नेताओं द्वारा गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया. सहरसा की पावन भूमि पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जहाज जैसे ही हवाई अड्डा पर नीचे उतरा. एनडीए नेताओं ने नारा लगाकर देश के गृहमंत्री का स्वागत किया. सेना के विशेष विमान से पूर्णिया से सहरसा आगमन के दौरान हवाई अड्डा पर सबसे पहले शिष्टाचार डीएम बिनोद सिंह गुंजियाल और पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बुके भेंट उनका स्वागत किया.
उसके बाद गृहमंत्री के स्वागत में खड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय व विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने नेताओं में पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बुके भेंट कर उनका सम्मान किया. उसके बाद गृहमंत्री के स्वागत के लिए हवाई अड्डा पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता संजय मयुख, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ शशि शेखर झा सम्राट, दिवाकर सिंह, शिवेंद्र सिंह जीशु, लाजवंती झा, संजय वशिष्ट, शिवभुषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष माधव चौधरी, अर्जुन चौधरी, पंकज कुमार, मनीष चौधरी सहित मौजूद नेताओं से राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनको बुके भेंट कर अभिवादन स्वीकार करने के बाद सीधे प्रतिमा अनावरण के लिए निकल पड़े.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन