राज्यरानी बेपटरी, परिचालन बाधित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2017 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंग पीट से प्लेटफार्म पर आने के दौरान हुआ हादसा सहरसा : रविवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे वाशिंग पीट से प्लेटफॉर्म पर प्लेस के दौरान सहरसा से पटना जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस (12567) की एक बोगी अचानक बेपटरी हो गयी. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुए. सूत्रों के अनुसार वाशिंग पीट से […]
विज्ञापन
वाशिंग पीट से प्लेटफार्म पर आने के दौरान हुआ हादसा
सहरसा : रविवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे वाशिंग पीट से प्लेटफॉर्म पर प्लेस के दौरान सहरसा से पटना जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस (12567) की एक बोगी अचानक बेपटरी हो गयी. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुए.
सूत्रों के अनुसार वाशिंग पीट से निकलने के बाद ही ट्रेन घसीट कर प्लेटफार्म पर जा रही थी. जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया. संयोगवश ट्रेन खाली थी. यदि ट्रेन में यात्री सवार होते तो शायद बड़ी घटना घट सकती थी. मिली जानकारी के अनुसार कोसी एक्सप्रेस के रद्द रहने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की भीड़ ज्यादा थी.
कुछ लोग वाशिंग पीट में ही सीट लेने के लिए सवार हो गये थे. ट्रेन के बेपटरी की खबर मिलते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. आनन फानन में ट्रेन के पीछे से तीन बोगी को हटाकर निर्धारित समय से पौने तीन घंटे विलंब से लगभग पौने दस बजे पटना के लिए ट्रेन विदा हुई. घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने जांच के आदेश दिये हैं. वहीं डीआरएम आरके जैन सड़क मार्ग से सहरसा पहुंच घटनास्थल, वाशिंग पीट सहित स्टेशन का निरीक्षण किया.
डीआरएम ने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. 24 घंटे के अंदर जांच
राज्यरानी बेपटरी
रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. ट्रेन के लेट होने से यात्री हलकान रहे. राज्यरानी एक्सप्रेस के बेपटरी होने के बाद कई ट्रेन विलंब से खुली. मौके पर समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीइएन थ्री संजय कुमार, सीनियर डीएसओ पीके सिंह, सीनियर डीएसटीइ विवेक सौरभ, स्टेशन अधीक्षक नवीन प्रसाद यादव, डीसीआइ रमण झा, आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे.
सूचना मिलते ही डीआरएम ने की जांच
पौने तीन घंटे लेट खुली ट्रेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




