पीड़ितों को मिल रहा प्लास्टिक व 98 सौ रुपये का चेक

Published at :11 Apr 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़ितों को मिल रहा प्लास्टिक व 98 सौ रुपये का चेक

नवहट्टा : डरहार पंचायत के वार्ड संख्या छह व सात में लगी भीषण आग में लगभग चार सौ घर जल गये. समाचार प्रेषण तक हलका कर्मचारी व अंचल निरीक्षक द्वारा सर्वेक्षण जारी था. डीसीएलआर राजीव कुमार व सीओ शफी अख्तर घटनास्थल पर ही कैंप किये हुए हैं. सीओ अख्तर ने बताया कि सूची बन रही […]

विज्ञापन

नवहट्टा : डरहार पंचायत के वार्ड संख्या छह व सात में लगी भीषण आग में लगभग चार सौ घर जल गये. समाचार प्रेषण तक हलका कर्मचारी व अंचल निरीक्षक द्वारा सर्वेक्षण जारी था. डीसीएलआर राजीव कुमार व सीओ शफी अख्तर घटनास्थल पर ही कैंप किये हुए हैं. सीओ अख्तर ने बताया कि सूची बन रही है. अब तक 319 अग्निपीड़ित परिवारों की सूची बना ली गयी है. इन सभी परिवार को प्लास्टिक व 9800 रुपये का चेक सहायता राशि के रूप में दिया जा रहा है.

सीओ ने बताया कि इस अग्नि कांड में नवहट्टा, महिषी व कहरा के हल्का कर्मचारी द्वारा सूची तैयार की जा रही है. डरहार के मदरसा में अग्निपीड़ित परिवार के भोजन के लिए राहत कैंप की व्यवस्था की गयी है. जहां पीड़ित परिवार के लोग दिन व रात का भोजन कर रहे हैं. लेकिन वे अभी भी अपनी जमीन पर खुले आसमान के नीचे ही सो रहे हैं. हालांकि शरीर के अलावा इस अग्निकांड में लोगों के पास कुछ नहीं बचा है. लेकिन इन्हें मिलने वाल चेक यदि शीघ्र नहीं भंजता है तो ये प्लास्टिक डाल अपना आशियाना भी नहीं बना पायेंगे और जब तक घर खड़ा नहीं हो जाता है तब तक इन्हें राहत कैंप के भरोसे ही रहना होगा.

इधर गांव में अब तक पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई है. जिससे इस भीषण गरमी में लोगों को गला तर करने के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है. इस संबंध में राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मकसूद आलम खां से पीएचडी के कार्यपालक अभियंता की हुई बात के अनुसार रविवार को ही चापाकल भेजने की बात थी. लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पानी के लिए चापाकल गांव नहीं पहुंच सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन