महिला को जहर खिला कर घर में किया बंद

Published at :02 Mar 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
महिला को जहर खिला कर घर में किया बंद

सहरसा : बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बनचोलहा गांव में ससुर द्वारा अपनी बहू को जहर देकर मारने की कोशिश की गयी. बहू सोनी देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी. उस दौरान उसके पिता ने कुछ लेन-देन की बात कही थी. इसी बीच उनकी मृत्यु हो गयी. इस कारण ससुरालवालों की […]

विज्ञापन

सहरसा : बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बनचोलहा गांव में ससुर द्वारा अपनी बहू को जहर देकर मारने की कोशिश की गयी. बहू सोनी देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी. उस दौरान उसके पिता ने कुछ लेन-देन की बात कही थी. इसी बीच उनकी मृत्यु हो गयी. इस कारण ससुरालवालों की मांग पूरी नहीं हो

सकी और तब से दहेज की मांग को लेकर उसके पति जो गुजरात में काम करते हैं व उसके ससुराल वाले बराबर मारपीट करते हैं. पीड़िता सोनी ने बताया कि पिछले चार दिनों से उसे कमरे में बंद कर दिया गया और राजेश सिंह, भोला सिंह, शंकर सिंह, ससुर चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि फांसी देने से हमलोग फंस जायेंगे, इसलिए दवा खिला कर मार दो. सबने उसे दवा खिला दिया. इसके बाद उसने अपनी मां सावित्री देवी को फोन किया.

महिला को जहर…
जब उसकी मां पहुंची तो उसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद सोनी ने अपनी बहन को सूचना दी. उसने बैजनाथपुर पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद बैजनाथपुर थाना के एएसआइ हृदय नारायण राम ने घर का ताला तोड़ कर पीड़ित महिला को निकाला व सदर अस्पताल में भरती कराया और आरोपित ससुर को हिरासत में ले लिया. सदर अस्पताल में भरती सोनी देवी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
दहेज के लिए बहू के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप
पुलिस ने आरोपित ससुर को लिया हिरासत में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन