शिक्षक से बाइक की लूट, दर्ज की गयी प्राथमिकी

Published at :17 Jan 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक से बाइक की लूट, दर्ज की गयी प्राथमिकी

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर-सौरबाजार मुख्य मार्ग स्थित बेलहा हनुमान मंदिर के पास रविवार की रात्रि अज्ञात लुटेरों ने एक शिक्षक की हीरो ग्लैमर बाईक,मोबाईल व नगद पन्द्रह सौ रूपये लूटने का मामला सामने आया है. लूटेरों के शिकार हुए सौरबाजार थाना के चन्दौर निवासी शैलेन्द्र कुमार ने घटना […]

विज्ञापन

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर-सौरबाजार मुख्य मार्ग स्थित बेलहा हनुमान मंदिर के पास रविवार की रात्रि अज्ञात लुटेरों ने एक शिक्षक की हीरो ग्लैमर बाईक,मोबाईल व नगद पन्द्रह सौ रूपये लूटने का मामला सामने आया है. लूटेरों के शिकार हुए सौरबाजार थाना के चन्दौर निवासी शैलेन्द्र कुमार ने घटना को लेकर बैजनाथपुर पुलिस शिविर में अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है. पुलिस शिविर अध्यक्ष के नाम लिखे आवेदन में पीड़ित शिक्षक शलेन्द यादव ने बताया कि वे रात के करीब दस बजे अपने घर चन्दौर से सहरसा अपने आवास पर जा रहे थे अचानक पीछे से

बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया बेलहा हनुमान मंदिर के पास हथियार का भय दिखाकर लूटेरों ने उनकी हीरो ग्लैमर बाईक,पन्द्रह सौ नकद तथा एक मोबाईल छीन ली. पीड़ित शिक्षक प्रखंड के हनुमान नगर स्थित उत्कमित मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं, सौर बाजार थाना प्रभारी रूदल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गयी है. लूटरों को पकड़ने के हेतु छापेमारी की जा रही है व वाइक चेकिंग सभी चौक चौराहे पर की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन