पंपसेट बंद, समस्या कायम

Published at :06 Oct 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
पंपसेट बंद, समस्या कायम

कई घरों से निकला, तो कई घरों में अब भी घुसा हुआ है पानी सहरसा : लगातार बारिश से जलजमाव की समस्या बीते एक महीने से बरकरार है. पहले पांच-छह दिनों तक प्रशासन सुस्त बना रहा. फिर कुछ इलाकों में पंपसेट डाल पानी निकासी का काम शुरू हुआ. कई जगह लोगों ने आपसी सहयोग से […]

विज्ञापन

कई घरों से निकला, तो कई घरों में अब भी घुसा हुआ है पानी

सहरसा : लगातार बारिश से जलजमाव की समस्या बीते एक महीने से बरकरार है. पहले पांच-छह दिनों तक प्रशासन सुस्त बना रहा. फिर कुछ इलाकों में पंपसेट डाल पानी निकासी का काम शुरू हुआ. कई जगह लोगों ने आपसी सहयोग से भी इंजन चला पानी निकाला. लगभग पांच से छह दिनों तक पंपसेट चलने के बाद नगर परिषद ने उस इंजन को डीजल देना बंद कर दिया. जिससे पानी निकासी का काम वहीं रूक गया. लगातार पंपसेट चला पानी निकासी के बाद भी न्यू कॉलोनी, नया बाजार, रहमान चौक, हटिया गाछी सहित अन्य मोहल्लों में सड़कों पर जलजमाव की समस्या अब भी बरकरार है.
यहां सड़कों पर अभी भी पानी भरा हुआ है. लोगों को उसी पानी में चल कर जाना और आना होता है. न्यू कॉलोनी में राजेश कुमार वर्मा के घर से दक्षिण अजय कुमार सिंह के घर तक, पूरब में मनोज कुमार सिंह के घर तक सड़कों पर पानी फैला हुआ है. नया बाजार के डॉ मोती वर्मा गली से माउंट कारमेल स्कूल तक जाने वाली सड़क और हरि निवास से दक्षिण लाला प्रवीण कुमार के घर तक सड़क पर पानी जमा हुआ है.
रहमान चौक से पश्चिम घर-घर लोगों की समस्या यथावत है. हटियागाछी के भीतरी मुहल्ले में भी जलजमाव से लोग अब तक आक्रांत हैं. विभिन्न मुहल्ले के लोगों ने प्रशासन से कुछ दिन और पंप चला जमे बदबू दू रहे पानी की निकासी कराने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन