तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से युवक जख्मी, रेफर
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षाराज-सिमरी बख्तियारपुर एनएच 107 स्थित पहाड़पुर बाजार में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक राहगीर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
विज्ञापन
सिमरी बख्तियारपुर.
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षाराज-सिमरी बख्तियारपुर एनएच 107 स्थित पहाड़पुर बाजार में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक राहगीर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी पंचायत अंतर्गत नयनपुर गांव निवासी ठिठर सादा के पुत्र छोटू सादा देहरादून में मजदूरी का काम करते हैं. वह गुरुवार को ही अपने घर पहुंचे थे. घर आने के बाद किसी आवश्यक कार्य से पहाड़पुर बाजार जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक की मदद की. सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम और स्थानीय युवक खगेश कुमार मौके पर पहुंचे. दोनों की तत्परता से घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन युवक की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल घायल युवक का इलाज सहरसा में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










