नवजात को सड़क पर फेंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क पर जलजमाव व पॉलीथिन में लिपटे रहने के कारण हुई मौत सहरसा : मां की ममता फिर से शर्मशार हुई है. शहर के गंगजला चौक के समीप एक कुमाता ने अपनी बच्ची को पॉलीथिन में लपेट कर फेंक दिया. पानी जमा रहने के कारण लोगों को बच्ची का पता नही चला. लेकिन सोमवार को […]
विज्ञापन
सड़क पर जलजमाव व पॉलीथिन में लिपटे रहने के कारण हुई मौत
सहरसा : मां की ममता फिर से शर्मशार हुई है. शहर के गंगजला चौक के समीप एक कुमाता ने अपनी बच्ची को पॉलीथिन में लपेट कर फेंक दिया. पानी जमा रहने के कारण लोगों को बच्ची का पता नही चला. लेकिन सोमवार को पानी कम होने के बाद पॉलीथिन में लिपटा बच्ची को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
स्थानीय शंभू उपाध्याय, लड्डन, जियाउद्दीन, नंदू, भूपेंद्र सहित अन्य ने बच्ची को उठा कर बाहर निकलवाया. लेकिन वह मर चुकी थी. लोगों ने बताया कि बच्ची दो से तीन माह की थी. लोग कुमाता को कोसते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




