पीड़ितों ने किया सड़क जाम

Published at :05 Oct 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़ितों ने किया सड़क जाम

अनियमितता. निचले इलाकों में बढ़ा जल स्तर, लगाया राहत शिविर निचले इलाकों में जल स्तर बढ़ोतरी जारी है. इसके कारण सलखुआ व बनमा इटहरी में एक-एक राहत शिविर लगाया गया है. शिविर में अनियमितता को ले बाढ़पीड़ितों ने घंटों रोड जाम किया. सिमरी : बीते कई दिनों से नेपाल के पहाड़ी इलाको मे हो रही […]

विज्ञापन

अनियमितता. निचले इलाकों में बढ़ा जल स्तर, लगाया राहत शिविर

निचले इलाकों में जल स्तर बढ़ोतरी जारी है. इसके कारण सलखुआ व बनमा इटहरी में एक-एक राहत शिविर लगाया गया है. शिविर में अनियमितता को ले बाढ़पीड़ितों ने घंटों रोड जाम किया.
सिमरी : बीते कई दिनों से नेपाल के पहाड़ी इलाको मे हो रही बारिश से कोसी के निचले इलाको मे जलस्तर बढ़ोतरी से अनुमण्डल अंतर्गत दो प्रखंड सलखुआ और बनमा इटहरी मे एक-एक राहत शिविर लगाया गया है. बात यदि राहत शिविर की स्थिति की करे तो राहत शिविर मे आ रही समस्याओ से बाढ़ पीड़ितों की शिकायते भी सामने आ रही है. जिसका नतीजा शनिवार को बनमा इटहरी मे सामने आया जब भोजन की गुणवत्ता की कमी की शिकायत को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने कई घण्टों तक रोड जाम किया. हलांकि बाद मे प्रशासन द्वारा जाम हटवाया गया.
पशुचारा की समस्या
शिविर मे आये चिना देवी, वकील सादा, टुसिया देवी, शिवन सादा, नूनवती देवी, प्रमिला देवी आदि ने बताया कि पशुचारा की सबसे बड़ी दिक्कत हो गई है. बकरी से लेकर गाय-भैंस आदि के लिये पशु चारे की खासी दिक्कत है और जिस कारन परेशानी हो रही है.
प्रशासन से गुहार लगाने का भी कोई असर नही हुआ. वही कुछ ग्रामीणों ने बताया कि निचले इलाको मे पानी आने की वजह से सभी पशुओ की तटबन्ध पर रखे है, पशु चारा अभी जरुरी है.वही इस सम्बन्ध मे भाजपा नेता रितेश रंजन ने कहा कि मैंने भी राहत शिविर का जायजा किया, बाढ़ पीड़ितों द्वारा पशु चारे की गई मांग वाजिब है.
दूध की मांग
शिविर मे देर रात्रि कुछ ऐसी तश्वीरे भी दिखी जो बाढ की विभीषिका से तबाह हो चुके दर्द को बयां कर रही थी. शिविर मे देर रात्रि कई ऐसी मां मिली जिनके छोटे छोटे बच्चे दूध की मांग कर रहे थे. परन्तु स्थिति की मारी मा भात-दाल खा सो जाने को कहती दिखी. कई महिला बाढ़ पीड़ितो ने बताया कि शिविर मे बच्चों को दूध मिल जाता तो थोड़ी राहत होती.
शिविर में इनसान और जानवर रहते हैं साथ-साथ
राहत शिविर में बकरी के साथ बैठीं महिला.
पानियेवाला दाल मिले छै…
बीते कई दिनों से अनुमण्डल अंतर्गत चल रहे बाढ़ राहत शिविर से आ रही शिकायतों के मद्देनजर प्रभात खबर की टीम ने सलखुआ अंतर्गत बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया. देर रात्रि जैसे ही प्रभात खबर की टीम मध्य विद्यालय बहुरवा पहुंची हमने सर्वप्रथम बाढ़ पीडितो के लिए बनाये जा रहे भोजन-कक्ष का निरीक्षण किया. भोजन-कक्ष मे हमारी नजर बाढ़ पीडितो के लिए बने दाल पर पड़ी. दाल को देखते ही स्पष्ट हो गया की दाल मे दाल के नाम पर सिर्फ पानी ही था. जब हमने दाल के सम्बन्ध मे बाद पीड़ितों से पूछा तो बाढ़पीड़ितों ने कहा कि शिविर मे शुरुए स यैह मिल रहल छै, की करबै की बोलबै यहो मिल गेलै त जान बचल छै.
शिविर में बीमार पड़े बच्चे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन