पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने लिया कैंप का जायजा

Published at :05 Oct 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने लिया कैंप का जायजा

सिमरी : अनुमण्डल अंतर्गत सलखुआ प्रखण्ड के उटेसरा पंचायत के मध्य विद्यालय बहुअरवा में संचालित बाढ़ राहत कैंप का पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष व भाजपा नेता रितेश रंजन ने जायजा लिया तथा बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से अवगत हुए.जायजा के दौरान भोजन की गुणवत्ता जानने के लिए पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों के साथ […]

विज्ञापन

सिमरी : अनुमण्डल अंतर्गत सलखुआ प्रखण्ड के उटेसरा पंचायत के मध्य विद्यालय बहुअरवा में संचालित बाढ़ राहत कैंप का पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष व भाजपा नेता रितेश रंजन ने जायजा लिया तथा बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से अवगत हुए.जायजा के दौरान भोजन की गुणवत्ता जानने के लिए पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों के साथ कैंप में खाना खाया.उन्होंने बाढ़ राहत शिविर के प्रभारी फुलेश्वर यादव से बाढ़ पीड़ितों को शिविर में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित परिवारों को रहने व भोजन की सुविधा मिल रही है. लेकिन पशु के लिए बाढ़ राहत शिविर नहीं रहना काफी दुख की बात है.इस दौरान रितेश रंजन ने रात के लिए बन रहे भोजन को भी देखा और दिखी खामियों मे सुधार लाने को कहा.शिविर के प्रभारी राजस्व कर्मचारी ने बताया कि राहत कैंप में उटेसरा पंचायत के बहुअरवा मुसहरी, रामटोली, बनगामा, ओरेली मुशहरी आदि टोले के बाढ़ पीड़ित कैंप में शरण लिए हुए है.

राहत शिविर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार, मुखिया अनिल कुमार महंथ, पूर्व मुखिया रामेश्वरी देवी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष उदय कुमार ¨सह, सीपीआई के अंचल मंत्री उमेश चौधरी, सरपंच जितेन्द्र यादव आदि बाढ़ पीड़ितों के सहयोग में जुटे हैं. पूर्व जिप उपाध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष यपुरा वाडट, सुधीर भगत, मोहन चौधरी, रितेश कुमार, उदित कुमार, देवाशिष कुमार, आदित्य आनंद, सुशील कुमार, मनीष, संतोष यादव, राहुल राज आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन